खैरागढ़ का डंका प्रदेश भाजपा में, शशांक ताम्रकार बने प्रदेश भाजपा आईटी सेल के सदस्य

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ भाजपा के युवा नेता शशांक ताम्रकार को प्रदेश भाजपा ने विधानसभा 2023 चुनाव के लिए गठित आईटी सेल में सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति में प्रदेश से मात्र 8 लोगों को लिया गया है। शशांक ताम्रकार को यह दायित्व उनकी प्रतिभा और भाजपा के प्रति समर्पित भाव से काम करने के बदले में दिया गया है। क्योकि आईटी सेल का हिस्सा बनने के लिए राजनीतिक आकाओ के सिफारिश की नहीं बल्कि कुशल कार्यप्रणाली का होना जरूरी होता है।


शशांक ताम्रकार की यह उपलब्धि खैरागढ़ भाजपा के लिए भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। शशांक ताम्रकार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पेशे से खैरागढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। श्री ताम्रकार ने भारतीय जनता पार्टी में उम्र के लिहाज ने बहुत ही कम समय में अपने कार्य और काबलियत के दम पर अपनी जगह बनाई है। युवाओं से लेकर जिले के तमाम वरिष्ठों से उन्होंने अच्छा सांजस्य बनाया हुआ है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा के आईटी सेल का हिस्सा बनने के बाद शशांक ताम्रकार की प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सीधा संपर्क होगा। अब तक होता यह रहा है कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में गिने-चुने नेता ही प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। जिले में अब तक काबिल कार्यकर्ता या तो स्थानीय स्तर पर ही दबा दिए गए हैं या फिर वे स्थानीय नेताओं के प्रभाव से खुद को मुक्त नहीं कर पाए। शशांक ताम्रकार जैसे युवा नेता की इस उपलब्धि के बाद निश्चित रूप से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के युवा कार्यकर्ता भी खुद को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित और प्रेरित होंगे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!