CG : भाजयुमो अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती… तीन गिरफ्तार

कुरूद भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर हमला हुआ है

सीजी क्रांति/ धमतरी। कुरूद भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर जानलेवा हमला हुआ है। भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। अनुराग चंद्राकर को आननफानन में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों ने भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!