कांग्रेस ने ली निर्णायक बढ़त: 18 वें राउंड में 19 हजार 76 वोटों से यशोदा आगे, चल गया जिला का जादू!

महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा
महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा

सीजी क्रांति/खैरागढ़. मतगणना के 18 वे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा 19 हजार 76 वोटों से आगे चल रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं। भाजपा की सारी रणनीति और पिछले 15 सालों में किए गए विकास कार्यों के दावे कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामने फीके साबित हो गए। मतगणना के पिछले सात राउंड में आगे चल रही कांग्रेस आठवे राउंड में भी 10033 वोटों से आगे है। मतगणना के सातवे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस से जिस तेजी से बढ़त बनाए हुए है, उससे स्पष्ट है कि खैरागढ़ में भाजपा का किला दरकने लगा है।

प्रत्याशी का नामकोमल जंघेल(BJP)नरेंद्र सोनी( JCCJ)यशोदा वर्मा(कांग्रेस)चरण साहू(FDLP)
पहला राउंड259548389877
दूसरा राउंड2932494204102
तीसरा राउंड319443443684
चौथा राउंड295557399890
पांचवां राउंड2755864622131
छठवां राउंड2537364696104
सातवां राउंड3191434196253
आठवां राउंड330749345058
नौवां राउंड430461431096
दसवां राउंड 2589444705112
ग्यारहवां राउंड 350445325176
बारहवां राउंड 453744380158
तेरहवां राउंड 3170895178120
चौदहवां राउंड 336855426584
पन्द्रहवां राउंड 313979470093
सोलहवां राउंड 3107715004266
सत्रहवां राउंड 329978379672
अट्ठारहवां राउंड 265260370180

जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है। वहीं भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में खैरागढ़ में हुए विकास को नकार दिया है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। इधर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त बढ़ाते देख कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। खैर बता दें कि छठवे राउंड में यशोदा वर्मा 8896 वोटों से आगे रहीं।

पांचवे राउंड में यशोदा 6603 वोट से आगे रही। चौथे राउंड में भाजपा को पछाड़ते हुए 4747 वोटों से आगे चल रही है। तीसरे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा से 3704 से आगे थी। दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 2557 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं।

राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद ईवीएम से पड़े वोटों को गिनना शुरू किया गया। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए 14 मेज लगाए गए हैं। हर मेज पर गणना के लिए 2 कर्मचारी व एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना के काम पर निगाह रखे हुए है। करीब ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है।

जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने जीती थी यह सीट

2018 में हुए विधानसभा आम चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट पदमा सिंह व मोतीलाल जंघेल को पराजित कर जीती थी। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!