ओपी चौधरी के बाद दूसरे IAS ने भी छोड़ी नौकरी, भाजपा में शामिल हुए, केशकाल से लड़ सकते हैं चुनाव

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के IAS नीलकंड टेकाम ने अपनी नौकरी छोड़कर अब राजनीति की राह में आगे बढ़ गए हैं। श्री टेकाम प्रदेश के दूसरे IAS अफसर है जिन्होंने सर्विस छोड़कर भाजपा प्रवेश किया है। इसके पहले 2018 में आईएएस ओपी चौधरी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। नीलकंड टेकाम केशकाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि नीलकंड टेकाम एक राज्य-कैडर अधिकारी हैं, जिन्हें 2008 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया था, उन्होंने इससे पहले कोंडागांव कलेक्टर के रूप में कार्य किया था। कांकेर जिले के अंतागढ़ सरईपारा निवासी टेकाम की स्कूली शिक्षा भी कांकेर से ही हुई है। उन्होंने शासकीय गवर्मेंट कॉलेज से समाजशास्त्र से एमए किया है। यहां के वो छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2008 में आईआएएस अवॉर्ड से सम्मानित

कोंडागांव में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर वन बनाया। वे साल 2028 में रिटायर होंगे। साल 2008 में उन्हें आईआएएस अवॉर्ड भी मिल चुका है। वर्ष 1994 में उन्होंने एमपीपीएससी निकालकर एसटी वर्ग में टॉपर बने। वे ज्यादातर बस्तर संभाग में ही पदस्थ रहे। जगदलपुर में करीब 6 साल तक एसडीएम से लेकर अपर कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी। जगदलपुर नगर निगम का कमिश्नर भी रह चुके हैं। दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!