![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2023/06/fraud-call-27.jpg)
सीजी क्रांति न्यूज/ खैरागढ़। स्वामी आत्मानंद स्कूल खैरागढ़ में शिक्षक की नौकरी लगाने महज 70 हजार रूपए की मांग की जा रही है। हाल ही में पात्र अभ्यार्थियों की अनांतिम सूची जारी की गई है। इनमें कुछ अभ्यार्थियों ने बताया कि उनके पास खुद को शिक्षा विभाग का कर्मचारी होने का हवाला देते हुए उन्हें शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए 70 हजार से एक लाख रूपए की मांग की जा रही है। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोगों को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग जल्द ही इसकी शिकायत पुलिस थाने में करने की तैयारी कर रही है। ताकि लोगों के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों व अन्य किसी पद के लिए लेन-देन संबंधी गलत व्यवहार लोगों के साथ न हो सके। शिक्षा विभाग ने आह्वान किया है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी से भी लेन-देन करने की भूल न करे। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी हैं व जो पात्र होगा उसकी नियुक्ति तय है।
1 thought on “आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की नौकरी लगाने 70 हजार की मांग, उदय सिंह कर रहा कॉल, FIR की तैयारी ?”
इस तरह के बहुत किस्से हैं। SAGES Manendragarh एक उदाहरण है। वहां काम करा के शिक्षकों की सैलरी तक नही दी गई। कोर्ट के ऑर्डर को भी दर किनार कर दिया गया है।