ठेलकाडीह का मामला…जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण
पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण

सीजी क्रांति/खैरागढ़। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के तहत युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दो मई की भरदाखुद की बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें… दुष्कर्मी गिरफ्तार…शादी का झांसा देकर नाबालिग को नागपुर ले गया आरोपी, फिर किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि रोशन वर्मा अपने भाई देवेन्द्र के साथ सुबह करीबन 9 बजे अपनी खेत की ओर गया था। जहां आरोपीगण बलीराम वर्मा और त्रिलोचन वर्मा ने प्रार्थी के खेत में लगे पेड़ को काट दिया। इसी बात को लेकर दोनों विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें… टल गया बड़ा हादसा…खैरागढ़ के मालूद में भीषण आगजनी, झोपड़ी जलकर खाक!

विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापायी तक पहुंच गई। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी बली वर्मा ने रोशन वर्मा पर टंगिया से हमला कर दिया। जिससे रोशन को गंभीर चोंट आयी है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और 34 के तहत अपराध दर्ज की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार ​कर लिया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!