Video : पंचतत्व में विलीन हुए विधायक देवव्रत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुए विधायक देवव्रत सिंह

00 कवासी लखमा और अमित जोगी ने पैलेस में दी श्रद्धांजलि

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक राजा देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) का पार्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शिव मंदिर वार्ड के वीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र आर्यव्रत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आज सुबह विधायक देवव्रत (MLA Devvrat Singh) के निधन की सूचना के बाद से ही कमल विलास पैलेस में उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगों का तांता लगा रहा।

छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक विकास तिवारी, भुनेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू, छन्नी साहू, प्रमोद शर्मा, समेत सांसद संतोष पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, अमित जोगी ने दिवंगत देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) को उनके कमल विलास पैलेस में भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दोपहर में विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा कमल विलास पैलेस से निकलकर नगर भ्रमण करते हुये शिव मंदिर वार्ड के वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुये। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी डी श्रवण, कुलपति ममता चंद्राकर, एसडीएम लवकेश धुर्वे, तहसीलदार प्रीतम साहू, सीएमओ सीमा बख्शी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी विधायक की अंतिम यात्रा में शामिल हुये।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!