BIG BREAKING: सीएम भूपेश ने जारी किया घोषणा पत्र, 32 सौ रूपए में होगी धान खरीदी, अंत्योष्टि पर लकड़ी मुफ्त, सड़क दुर्घटना में इलाज निशुल्क

सीजी क्रांति न्यूज/ राजनांदगांव। सीएम भूपेश ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जनता के लिए क्या-क्या है।

0 3200 रूपए में धान खरीदी की जाएगी।

0 किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

0 एपीएल कार्डधारी जिनका अब 50 हजार की जगह 5 लाख तक ईलाज होगा। बीपीएल परिवार का 10 लाख तक ईलाज।

0 अंत्योष्टि के लिए अब सरकार लकड़ी व कंडे उपल्बध कराएगी।

0 सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।

0 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निशुल्क बिजली। उससे अधिक बिजली खपत होने पर हॉफ बिजली बिल जारी रहेगा।

0 केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा।

0 महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।

0 आगामी वर्षों में 1 हजार नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।

0 राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।

0 महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए सहायता राशि दी जाएगी।

0 चिटफंड कंपनी के अब तक 200 करोड़ रूपए वापस कर दिया गया है। आगे भी निवेशकों को पैसा वापस दिलाया जाएगा।

0 छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निरशुल्क इलाज।

0 परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ।

0 राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

0 प्रतिवर्ष लघु वनोपजों की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए

0 किसानों का कर्जा माफ।

0 17 लाख परिवारों को आवास।

0 जातिगत जनगणना।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!