मामा शिवराज और महाराज सिंधिया के हाथों में होगा प्रचार की कमान…केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद, विष्णुदेव, शिव प्रकाश, रमन समेत भाजपा के 40 कद्दावर नेता होंगे स्टार प्रचारक

शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्या सिंध्या
शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्या सिंध्या

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्वालियर के महाराज कहे जाने वाले केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया को मुख्य स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, शिव प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्डेश्वरी व सांसद संतोष पांडे सहित प्रदेश सभी पूर्व मंत्री स्टार प्रचारकों की भूमिका होंगें।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!