सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए—घम्मन

जयंती समारोह को संबोधित करते जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू

खैरागढ़। परिक्षेत्रीय साहू संघ कोड़ेनवागांव के आश्रित ग्राम पिपरिया में माता कर्मा की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक एवं जिपं सभापति घम्मन साहू थे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ खैरागढ़ के अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं सभापति विप्लव साहू, तहसील साहू संघ खैरागढ़ के संरक्षक परमानंद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष यदु कुमार साहू, उपाध्यक्ष नून करण साहू, महिला उपाध्यक्ष कांति साहू, संयोजिका सुशीला साहू, डॉ सुरेश साहू, चमरू साहू, कुकुरमुड़ा मंडल अध्यक्ष तेजराम साहू, देव सिंग साहू, दयालु साहू, डॉ मिथिलेश साहू व खेमचंद साहू रहे।

यह भी पढ़ें…हादसे के बाद कार की फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन पाइप डैमेज हुआ तो धधकना तय…एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें सुरक्षा, आगजनी हुई तो कैसे खुद को सुरक्षित बचाएं!

कार्यक्रम की शुरूआत में मां कर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात आरती पूजा की गई। मुख्य अतिथि घम्मन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू ने कहा कि हमें भक्त मां कर्मा के आदर्शों पर चलकर अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विप्लव साहू ने कहा कि माता कर्मा ने समाज को नई चेतना और दिशा प्रदान की है। उनके संदेशों को समाज को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

यदु कुमार साहू ने भी माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सचिव करमतरा मंडल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल साहू व आभार व्यक्त मंडल सचिव कोड़ेनवागांव मनोहर साहू ने किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, भीषम साहू, हिंसाराम साहू का विशेष सहयोग रहा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!