सीजी क्रांति/राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के नामांकन रैली के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में अपने चुनावी घोषणा को पूरा नहीं कर पायी है।
प्रदेश में किसानों को दो साल का बोनस नहीं मिला है, बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिल रहा है। प्रदेश में अब तक शराबबंदी नहीं हुई है। भूपेश सरकार को अपने साढ़े तीन साल का हिसाब खैरागढ़ की जनता को देना होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को उनकी ही पार्टी के ही लोग नहीं पहचानते ! जबकि कोमल जंघेल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में पता लगाने में ही 15 दिन लग जायेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पुरी नहीं हुई।
यही भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: कोमल से होगा कांग्रेस की यशोदा का दंगल, भाजपा ने पांचवी बार जताया कोमल पर भरोसा
बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, किसानों को दो वर्ष का बोनस नहीं मिला। शराबबंदी नहीं हुई। कई घोषणाएं अभी भी पूरी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ सरकार शराबबंदी को छोडक़र होली में एक दिन में 16 सौ करोड़ रूपये की शराब बेचने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही है। खैरागढ की जनता को कांग्रेस सरकार साढ़े तीन वर्ष का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत, भूमि, कोल, माफिया सक्रिय है, अपराध बढ़े हैं। विधायक भी सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए।