बड़ी खबर: मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, जानिए क्या है वजह…

मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल
मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठे कोमल जंघेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है मतदान केन्द्र क्रमांक 151 में अंदर जाने से रोके जाने पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल नाराज हो गए और मतदान केन्द्र के बाहर धरने पर बैठ गए और सुरक्षाकर्मी को हटाने की मांग करने लगे। हालांकि उच्चाधिकारियों के मान—मनौव्वल के बाद कोमल जंघेल मान गए।

यह भी पढ़ें… गर्मी में भी गरम रहा वोटरों का उत्साह, सुबह से लगी मतदान केन्द्रों में लाइन

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केन्द्र तथा 133 सामान्य मतदान केन्द्र एवं 3 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें… नक्सल प्रभावित इलाकों में लोकतंत्र को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, बूथो पर लगी लंबी कतार

कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस नेता पर हमला, बोतल में आग लगाकर कार पर फेंका, भागकर बचाई जान…

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!