चुनाव जीतने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस – रामविचार नेताम

चुनाव जीतने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस रामविचार नेताम
पत्रवार्ता को संबोधित करते रामविचार नेताम

सीजी क्रांति/खैरागढ़। भाजपा की ओर से मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार पर पलटवार करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेसवार्ता लेकर काग्रेस सरकार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जोगी के नक्शे कदम पर चल रही है। लोगों को डराना, विरोधियों को प्रशासनिक धमकी देना, प्रशासन से कार्य करवाना सरकार के कार्यशैली में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें… शराब पकड़ाया, मूणत का आरोप— गाड़ियों की जांच नहीं हो रही, खानापूर्ति कर रहे अधिकारी, अब हम करेंगे चौकीदारी!

रामविचार नेताम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कि ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन उपचुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ता के अलावा जनता भी आक्रोशित है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो थोथी वादा किया है, उसका बदला लिया जाएगा। वही सरकारी मशीनरियों को चुनावी शराब बांटने के उपयोग में लाने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें… CM शिवराज ने ‘लांघी’ सीमा, MP से CG पहुंचकर चुनावी सभा में जमकर गरजे एमपी के ‘मामा’, कहा— छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का राज, गरीबों का राशन—मकान खाकर कांग्रेस ने किया पाप

पूर्व मंत्री नेताम ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार गिनती के दिनों के लिए है, इसे गिराकर आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाएंगे। अधिकारी—कर्मचारी अभी से बाज़ आ जाए, नहीं तो सरकार बनने के बाद सबका हिसाब लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव प्रभावित करने सीएम—मंत्री डेरा डाल के बैठे है। भाजपा चुनाव जीतने जा रही है, इस वजह से कांग्रेस डरी हुई है।

सांसद ने भी सरकार पर साधा निशाना

प्रेसवार्ता में उपस्थित सांसद संतोष पांडेय ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 10 अप्रैल को छुईखदान में आयोजित हमर भांचा राम कार्यक्रम को लेकर भी सीएम भूपेश बघेल को घेरा। उन्होंने कहा कि जिनके पिता राम को काल्पनिक कहते हैं, वही रामायण को जलाने वाले व्यक्ति के साथ मंच साझा करते हैं, ऐसे लोग श्रीराम भक्ति की बात कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिनके नेता श्रीराम को कोर्ट में ​का​ल्पनिक बताया था। सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस सरकार की तुलना कालनेमी से की है। जो रूप बदलकर धोखा देने में माहिर होता है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!