हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया – CM भूपेश बघेल, स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

सीजी क्रांति/खैरागढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज खैरागढ़ पहुंचकर कमल विलास पैलेस में खैरागढ़ विधायक एवं पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में तथा व्यक्तिगत तौर पर भी अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया (PL Puniya), पदम कोठारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश धुर्वे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा नीलांबर वर्मा, शहर अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुराग तुरे, नीलाम्बर वर्मा, कपिनाथ महोबिया, ओमप्रकाश झा, मिहिर झा, निलेन्द्र शर्मा, सुनील पांडे, नासिर मेमन, यतेंद्रजीत सिंह, आरती रिंकू महोबिया, दिलीप शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, दिनेश सारथी, सुबोध पाण्डे, महेंद्र यादव, गिरिवर जंघेल, सोनू ढीमर, सुदेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!