स्कूल में महिला कर्मचारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/ जांजगीर-चांपा। जिले में अकलतरा के अंधियारी पाठ प्राथमिक शाला स्कुल में महिला कर्मचारी पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब महिला सफाई कर्मचारी पूर्णिमा देवांगन स्कुल परिसर में अपना काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी विजय यादव आया और सफाई कर्मचारी महिला से विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!