CG : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने दबोचा, 6 महीने से था फरार…

डोंगरगांव। स्कूल की छात्राओं को बैड टच करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद शिक्षक बीते 6 महीने से फरार था। जिसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

मामला जनवरी का है। डोंगरगांव कोकपुर में पदस्थ शिक्षक उत्तरा कुमार लहरे पर छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्राओं ने स्कूल के पॉक्सो बॉक्स में शिक्षक के खिलाफ शिकायत डाली थी। वहीं छात्राओं ने अपने परिजन को भी इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजन छात्राओं को थाने लेकर पहुंचे।

जहां छात्राओं का बयान लिया गया। स्कूल के प्राचार्य ने भी पॉक्सो बॉक्स में मौजूद शिकायती पत्रों की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद डोंगरगांव पुलिस ने शिक्षक उत्तरा कुमार लहरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था। लंबे समय से शिक्षक फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार दोपहर न्यायाल में पेश किया। जहां से आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!