सेवानिवृत्त शिक्षक के घर खुद पहुंचे कलेक्टर गोपाल वर्मा, पेंशन आदेश सौंपने के बाद पुष्पगच्छ देकर किया सम्मानित

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शारीरिक अक्षम व्याख्याता को सेवानिवृत्त पर उसके घर जाकर पेंशन आदेश की प्रति सौंपा। इस दौरान प्रभा ठाकुर व्याख्याता एवं श्री राजेश सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड-02 कोे सेवानिवृत्ति पर उनके घर जाकर पेंशन उपादान आदेश दिया गया।

केसीजी कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कोषालय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन का लाभ दें। जिले के सभी डी.डी.ओ. को पेंशन के देय स्वत्वों का तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये।

खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 4 में प्रभा ठाकुर व्याख्याता, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी माध्यमिक विद्यालय खैरागढ एवं राजेश सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड-02 शासकीय हाई स्कूल कांचरी 31 जुलाई 2023 कोे सेवा निवृत्त हुए है। राज्य शासन के मंशानुरूप गोपाल वर्मा, कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गण्डई द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग दुर्ग से पेंशन/उपादान भुगतान आदेश के साथ साल एवं पुष्पगुच्छ देकर पेंशनरों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी गिरीश देवांगन, सहायक कोषालय अधिकारी सी.बी.ठाकुर, हेमंत साहू, प्राचार्य रोशन लाल वर्मा, संजय देवांगन, लेखापाल विद्याभूषण सोनी, संजय सोनी, प्रकाश खांडेकर सहित पेंशनरों के परिवार के सदस्य उपस्थित हुए।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!