विधायक संगीता सिन्हा फहराएंगी खैरागढ़ में तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ। जिला केसीजी के प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा फतेह मैदान में तिरंगा फहराएंगी। शुक्रवार को राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहरण करने वाले जनप्रतिनिधियों की सूची जा कर दी है।

इधर फतेह मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन की तैयारियों का जायज लेने अपर कलेक्टर डी. एस. राजपूत पहुंचे। उन्होंने तैयारी की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिये।
अपर कलेक्टर डीएस राजपूत ने परेड का अभ्यास कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिस के जवान एवं एनसीसी कैडेट से मुलाकात की।

परेड के दौरान मैदान में किसी भी तरह की समन्वय की समस्या न हो इसके लिए नियमित अभ्यास के निर्देश दिए। नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, जनपद आदि के अधिकारियों को 13 अगस्त तक व्यवस्था की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

13 अगस्त को सुबह 9 बजें अंतिम रिहर्सल की जाएंगी। इस दौरान स्थल पर डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर प्रसाद साहू, डॉ. के व्ही राव, एस डी ओ लोक निर्माण विभाग संजय जागृत, जल संसाधन विभाग टीए खान, समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!