राजनांदगांव से मधुसूदन हाईकमान की पसंद, डॉ. रमन को प्रदेश में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी देने पर चल रही रायशुमारी


सीजी क्रांति न्यूज/राजनांदगांव। राजनांदगांव से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के नाम पर हाईकमान मुहर लगा सकती है। बदलते समीकरण के बीच इसकी संभावना अब बढ़ गई। वहीं मौजूदा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए प्रदेश स्तर पर मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में इस बार पार्टी का परचम लहराने केंद्रीय संगठन खुद जिम्मा ले लिया है। स्थानीय संगठन वर्क फोर्स के रूप में काम करेगी। रणनीति व कार्यक्रम केंद्रीय संगठन तय करेगा।

लोकसभा में राज्यसभा सीटों को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार इस बार छत्तीसगढ़ में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। यही वजह है कि डॉ. रमन सिंह का उपयोग प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। पार्टी सर्वे में मधुसूदन यादव का नाम विनिंग कैंडिडेंट के रूप में सामने आया है।

साथ ही रानांदगांव में स्थानीय प्रत्याशी उतारने की भी मांग उठ रही है। इसके अलावा पार्टी ने डॉ. रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह को खैरागढ़ से टिकट दे दिया है। ऐसे में यदि उन्हें राजनांदगांव से टिकट दिया गया तो कांग्रेस परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ अटैकिंग मोड में आ जाएगी। जिसका असर बाकी सीटों पर भी पड़ सकता है। इस तरह से हर दृष्टिकोण से पार्टी सोच-समझकर इस बार राजनांदगांव सीट से नया चेहरा और जीताउ उम्मीदवार पर ही दांव लगाने पर मंथन कर रही है।

डॉ. रमन सिंह को इस बार प्रदेश के साथ ही खासकर दुर्ग और रायपुर संभाग की सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीताने की जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि डॉ. रमन सिंह 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी लोकप्रियता पूरे प्रदेश में हैं। लेकिन प्रदेश में सबसे बड़ी हार का ठिकरा भी रमन सिंह पर ही फूटा है। यही नहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को सबसे बड़े अंतराल से पूर्व सीएम रमन सिंह के गृह नगर कवर्धा से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उनके निर्वाचन जिला राजनांदगांव से भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया था। लिहाजा इस बार उस हार को जीत में बदलने के लिए रमन सिंह को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा के प्रचार अभियान में झोंका जाएगा!

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

1 thought on “राजनांदगांव से मधुसूदन हाईकमान की पसंद, डॉ. रमन को प्रदेश में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी देने पर चल रही रायशुमारी”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!