रमन सिंह का सवाल- 24 घंटे में खैरागढ़ जिला निर्माण असंभव, तो CM भूपेश बघेल का ‘पुष्पा स्टाइल’ में जवाब- “ना झुकेंगे, ना रुकेंगे”…!

CM BHupesh Baghel & Ex CM Dr Raman Singh

सीजी क्रांति/खैरागढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया है। जहां रमन सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 24 घंटे के अंदर जिला बनाने की बात पर सवाल उठाए। जिसका भूपेश बघेल ने पुष्पा बनकर जवाब दिया।

Ex CM रमन सिंह का ट्विटर पर सवाल

कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपए का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जी जब कांग्रेस में थे तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।

CM भूपेश बघेल का ट्विटर पर जवाब

डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये “नवा छत्तीसगढ़” है….जो “झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं”….! यहाँ 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं.. आप बस देखते जाएँ। जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!