रमन, विष्णुदेव, बृजमोहन और संतोष की मौजूदगी में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य बड़े नेता मौजूद है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य बड़े नेता मौजूद है।

सीजी क्रांति/खैरागढ़। शहर के बाफना भवन में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य बड़े नेता मौजूद है। बताया जा रहा है​ कि बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर हिदायत दी जाएगी। वही उपचुनाव को लेकर नेताओं को जिम्मेंदारी भी दी जाएगी।

यह बैठक इसलिए भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि टिकट बटवारे के बाद शहर के भाजपा नेताओं में बगावती सुर देखने को मिले थे। सोशल मीडिया में भी पार्टी के खिलाफ किए गए चैटिंग भी वायरल हुई थी। जिसके बाद शहर मंडल की कमान बृजमोहन के हाथों सौपा गया था।

चुनाव समिति की बैठक में बागियों पर विशेष निगाह रहेगी। टिकट बटवारे के बाद उपजे मनमुटाव की खबरों के बाद संगठन के नेता चौकन्ने हो गए है। वही उपचुनाव को लेकर​ किसी भी तरह से कोई कोताही नहीं बरतना चाह रहे है। अब यह देखनी वाली बात होगी कि चुनाव समिति की बैठक में क्या निर्णय लिए जाते हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!