महिला सशक्तिकरण की पहचान है कांग्रेस- भेडिय़ा

पत्रकारों को संबोधित करती मंत्री भेड़िया
पत्रकारों को संबोधित करती मंत्री भेड़िया

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भाजपा के संगठन नेताओ और मंत्रियो का प्रेस वार्ता लेकर एक दोनो पर आरोप—प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पर लगातार सवाल उठा रही वही कांग्रेस इस विषय मे पंद्रह साल बनाम साढ़े तीन साल विकास और विनाश के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोले है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: जनता की जेब भरने वाली योजनाओं का विरोध कर रही भाजपा, महंगाई पर चुप्पी साधे हुए—सीएम भूपेश

महिला बाल विकास मंत्री अनिलाभेडिय़ा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े तीन साल मे भूपेश बघेल के नेतृत्व मे जनसरोकार से जुड़ी योजनाए बनी और क्रियांवित हुई है। कांग्रेस व्यक्ति विशेष और गरीबो को लाभांवित कर उसके आर्थिक विकास को लेकर काम कर रही जबकि पंद्रह साल तक सत्ता सरकार का सुख भोगने वाले रमन सिंह और भाजपा नेताओ के चाल चरित्र और चेहरे को जनता समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें….‘हमर भांचा राम’: छुईखदान में विश्व विख्यात कवि कुमार विश्वास 10 अप्रैल को करेंगे राम ​कथा का वाचन

मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा मे काम करते हुए कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी उपचुनाव मे उतारा है जबकि भाजपा दो चुनाव लगातार हारने वाले के मोह से आजाद नही हो पाई है। भाजपा को झूठ बालने वालो की पार्टी बताते हुए मंत्री ने कहा कि महज साढ़े तीन साल मे प्रदेश विकास के नए नएा सोपान तय कर रहा है और देश दुनिया मे विशिष्ट पहचान बना रहा है यह बात रमन सिंह और भाजपा को नही पच रही, उन्होने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश के रीति रिवाजो, परंपरा की पोषक है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कही है। उन्होने कहा कि राजनीतिक हितों को साधने रमन सिंह ने खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!