छत्तीसगढ़ : व्यापारी ने बच्चों को जहर देकर लगा ली फांसी, 10 साल की बेटी की मौत!

10 साल की बेटी की मौत
अपनी पत्नी के साथ सुदीप

सीजी क्रांति/अम्बिकापुर। अम्बिकापुर के हार्डवेयर व्यापारी ने रविवार देर शाम अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली। इस घटना में 10 साल की बेटी की मौत हो गई वहीं डेढ़ साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी व्यापारी की पत्नी को मार्केट से लौटने के बाद पता चला। इसके बाद से पत्नी सदमे में है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र में की है।

जानकारी अनुसार, पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। उसकी गोधनपुर में हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप और बच्चे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!