सीजी क्रांति न्यूज/डेस्क। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नौगांव थाना क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव-वे नौगांव थाना क्षेत्र में हुआ। जबकि मानवेंद्र और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज अलवर के सोलंकी अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 82.8 किलोमीटर रासगन व खुशपुरी के बीच कार का कंट्रोल अचानक बिगड़ गया और दीवार से टकरा गई।