दूसरी औरतों से बात करता था, इसलिए तीसरी पत्नी ने अपने दूसरे पति के सिर पर पटका सिल बट्टा

आरोपी महिला
आरोपी महिला

सीजी क्रांति/रायपुर। पति अक्सर दूसरी औरतों से बात करता था। पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। इससे गुस्साई पत्नी ने अपने सो रहे पति के सिर पर सिल—बट्टा पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह युवक की तीसरी पत्नी थी। यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी के उरला थाना की है। पत्नी को शक था कि उसका पति कहीं चौथी शादी न कर ले।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी उमेश धुर्वे (30) अपनी पत्नी इंगलेश्वरी धुर्वे के साथ सरोरा में किराए पर रहता था। उमेश ने इंगलेश्वरी से तीसरी शादी की थी वहीं इंगेलेश्वरी ने उमेश से दूसरी शादी की थी। उमेश ध्रुवे अक्सर दूसरी महिलाओं से बात करता था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें…‘कका’ अभी जिंदा है…31 मार्च को किया ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ जिला का वादा, 16 अप्रैल को घोषणा, 18 अप्रैल को गजट में भी छप गया!

पत्नी की रोक—टोक से नाराज उमेश ने फावड़े से पत्नी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साई इंगलेश्वरी पति के सो जाने के बाद उसके सिर पर सिल—बट्टा को पटक दिया। इससे उमेश ने तड़प—तड़प कर दम तोड़ दिया। अगले दिन सुबह जब उमेश के घर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। अंदर से जब आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए। कमरे में उमेश की लाश पड़ी थी। वहीं पास में इंगलेश्वरी बैठी थी। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की। मृतक का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!