तेज रफ्तार थार चालक ने स्कूटी को ठोका, मां की मौके पर मौत, 10 साल का बेटा घायल, एम्स में चल रहा ईलाज

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे थार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी में सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई और उसका 10 साल का बेटा घायल है। जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के लोगों ने बातया कि थार चालक मस्ती के मूड में गाड़ी चला रहा था। उसके नशे में होने की भी बात कही जा रही है।

यह मामला रायपुर शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह के अनुसार हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। हादसे के वक्त थार पर 2 लोग सवार थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस 2 के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब 35 वर्ष की कुसुमलता दुबे अपने बच्चे के साथ घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान ओडिशा नंबर की रजिस्टर्ड ब्लैक थार ने स्कूटी को इंद्रप्रस्थ गेट के पास टक्कर मार दी। जिसस महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। जहां उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ 10 वर्षीय उसके बेटे के सिर और पैर चोट आई। उसे तत्काल एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!