जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ मनाया जन्मदिन, दो दर्जन युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का जन्मदिन

सीजी क्रांति/खैरागढ़. जिला पंचायत राजनांदगांव के उपाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह ने गुरुवार को अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों के साथ अपना जन्म दिन मनाया. नगर सहित जिले के जनप्रतिनिधि, बीजेपी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकों और आम जनमानस विक्रांत सिंह को जन्मदिन की बधाई देने उनके निज निवास पहुंचे और उनकी लंबी आयु की कामना की.

खैरागढ़ : कोरोना वैक्सीन लगी नहीं, मोबाईल पर आ गया मैसेज और सर्टिफ़िकेट !

नगर के युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

विक्रांत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की विचारधारा रीति नीति व श्री सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजसेवी सर्वेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्षद्वय शौर्यदित्य सिंह भानु, अभिषेक सत्यभामा सिंह, रविंद्र सिंह, अनीश सिंह दादू के नेतृत्व में नगर के पृथ्वी सिंह, गौरव शर्मा, नीरज यादव, लक्की यादव, आदित्य जैन, हर्ष सोनी, आयुष सिंह, अंकित सिंह, शास्वत सिंह, वमन यादव, अनमोल सिंह, आर्यन सिंह बघेल, सुजल भवानी, इलेश्वर साहू, आकाश यादव, श्रेष्ठ बहादुर सिंह, फलेश यादव, योगेश वर्मा, वासु वर्मा, तुषार खत्री, जयंत खत्री, विशाल बड़वानी, मनीष यादव ने पार्टी का गमछा पहन भाजपा प्रवेश किया.

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!