जालबांधा में मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
कार्यक्रम को संबोधित करते विक्रांत सिंह

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ शहर एवं ग्रामीण मंडल भाजपा के तत्वाधान में जालबांधा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगाव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जयंती अवसर पर कोरोना वारियर्स का सम्मान एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद, और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्तों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं को मील का पत्थर बताया। श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए उसे किसान विरोधी बताया। श्री सिंह ने कार्यक्रम के दौरान जैतखाम सौंदर्यीकरण हेतु 50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की है।

कार्यक्रम को ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष नूनकरण साहू एवं जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं सरपंच जालबांधा दीनदयाल सिन्हा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में खैरागढ़ शहर मण्डल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, खैरागढ़ पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकेश गुप्ता, प्रकाशसिंह, सूर्यदमन सिंह, चंद्रशेखर यादव, कमलेश कोठले, हरप्रसाद वर्मा, भारत वर्मा, केशव चंदेल, गणेश वर्मा, आशीष सिंह सौर्यादित्य सिंह, आयश सिंह, शशांक ताम्रकार, दिवेश साहू, हर्ष वर्मा, रवि मानिकपुरी, अनीश सिंह, भीषम वर्मा, प्रीति यादव, त्रिवेणी पटेल सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!