सीजी क्रांति/खैरागढ़। छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाश तारम की कार ठेलकाडीह के पास हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय कार में सीईओ तारम की पत्नी भी मौजूद थी। दोनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना रविवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की बतायी जा रही है।
यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: दावेदारों की धडक़ने तेज…पार्टी ने शॉर्ट लिस्ट किए नाम!
बताया जा रहा है कि सीईओ प्रकाश तारम अपनी पत्नी के साथ छुईखदान की ओर से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान सीईओ की कार ठेलकाडीह के पास पहुंची थी। जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें…पंजाब के छह मंत्री…मुख्यमंत्री मान से भी अमीर, जानिए शपथ लेने वाले 10 मंत्री के पास कितनी संपत्ति?
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। हादसे में घायल सीईओ और उनकी पत्नी को बाहर निकाला गया। वही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया।