छत्तीसगढ़ में ओबीसी और आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय bjp की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

file photo


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा संगठन में लगातार दायित्यों का आवंटन कर रही है। शनिवार को विधायक धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके पहले चुनाव घोषणा पत्र समिति और चुनाव प्रभारी की घोषणा की गई। जिसमें क्रमाश सांसद विजय बघेल और राजस्थान के दिग्गज नेता ओपी माथुर को संयोजक बनाया गया है।
धरमलाल कौशिक और विष्णुदव साय की नियुक्ति को ओबीसी और आदिवासी वर्ग को साधे जाने की कवायद के रूप में देखी जा रही है।


धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले कौशिक 2013 में चुनाव हार गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इस बार वह फिर से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विष्णुदेव साय बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। जशपुर जिले के किसान परिवार से साय ने राजनीति में लंबी छलांग लगाई है। 16वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं अगस्त 2022 से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लेकिन चुनाव को सामने देखते हुए पार्टी ने विष्णुदेव साय को हटाकर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। पिछले साल साय को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!