खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल भवन को बजट में हरी झंडी, 15.64 करोड़ का भेजा था प्रस्ताव!

फाइल फोटो

सीजी क्रांति/खैरागढ़। बज़ट सत्र के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने के खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल भवन निर्माण के लिए प्रावधान कर दिया है। इसी के साथ अब 50 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने के लिए रास्ता साफ हो गया है। सिविल अस्पताल का सेटअप मिला, तो इलाके के लोगों को इलाज में इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। फ़िलहाल राशी का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि विभाग की ओर से करीब 15 करोड़ 64 लाख रुपये का प्रताव तैयार कर भेजा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि मुताबिक 50 बिस्तर अस्पताल बनने पर लगभग 17 चिकित्सकों और 50 नर्सो का सेटअप कर्मचारियों के साथ मिलेगा। संगीत विवि में देश विदेश के छात्र-छात्राओं के इलाज के लिए अलग चिकित्सक की व्यवस्था हो पाएगी। उपजेल के साथ लगभग सभी कार्यो के लिए पर्याप्त चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

सिविल अस्पताल में डिलवरी सहित सिजेरियन आपरेशन की व्यवस्था बनेगी जिसके कारण प्रसव पीड़ा में रिफर होने वाले मरीजों का इलाज यही हो पाएगा। तकनीकी रूप से कई मशीनरी सहित अन्य व्यवस्था यहां उपलब्ध हो पाएगी। हालाँकि बज़ट में सिर्फ भवन निर्माण की बात कही गई है।

रोज 300 से ज्यादा मरीज, 200 से अधिक गांव का लाभांवित

सिविल अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 300 से अधिक मरीज इलाज और जांच के लिए आते है। वर्तमान में यहां लगभग 20 बिस्तर की व्यवस्था है। सिविल अस्पताल में 200 से अधिक गांव के मरीज पहुंचते है। इसके अलावा ब्लाक भर में 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 38 उपस्वास्थ्य केन्द्र यही से संचालित होते है। इसके जोन में मलेरियाजन्य क्षेत्र भी शामिल है। जहां अलग टीम कार्य करती है।

अब बदलेगी दिशा दशा?

पहले लोकवाणी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 50 सिविल अस्पताल के लिए बजट में भी प्रावधान दे दिया गया है। इससे अब अस्पताल की दिशा-दशा बदलने की उम्मीद जगी। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में समस्याओं और सुविधाओं की मांगों को लेकर कई बार आवाजें उठी मांग और समस्याओं के निराकरण को लेकर स्थानीय से लेकर प्रदेश तक ज्ञापन और मांग की जाती रही। लेकिन इसका फायदा नही मिल पाया। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकवाणी में खैरागढ़ के सिविल अस्पताल की स्वीकृति देने के साथ पोषण पूनर्वास केंद्र को जल्द शुरू करने की बात कही थी

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!