खैरागढ़ : मंत्री रविन्द्र चौबे और प्रेमसाय टेकाम ने कमल विलास पैलेस में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को दी श्रंद्धाजलि

मंत्री रविन्द्र चौबे और प्रेमसाय टेकाम ने देवव्रत सिंह को दी श्रद्धांजलि

सीजी क्रांति/खैरागढ़। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश स्तर के नेताओं का आने-जाने दौर जारी है। शुक्रवार को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम अपने एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के निवास स्थान कमल विलास पैलेस जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। वही शोकाकुल परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बंधाया।

साथ ही स्व. देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री ने कमल विलास पैलेस में करीब आधा घंटा बिताया।

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कमल विलास पैलेस में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को दी श्रंद्धाजलि

इस दौरान उन्होंने दिवंगत देवव्रत के परिजनों से मिले। वही उनके आकस्मिक निधन को लेकर चर्चा की। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने देवव्रत सिंह के साथ बिताए पुराने दिन को याद किया। उन्होंने देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निधन को राजनीति के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पढ़ें – दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन, अजय पहुंचे कमल विलास पैलेस

कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी थे। विकास कार्यो को लेकर हमेशा सजग रहते थे। उनके साथ मेरा राजनीतिक रिश्ता नहीं रहा, बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी गहरा रहा है। इस दौरान श्री टेकाम ने देवव्रत द्वारा किए गए कार्यो को याद किया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!