खैरागढ़ : पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, 7 घायल Watch Video

सीजी क्रांति/खैरागढ़। बेमेतरा के बुंदेली से डोंगरगढ़ जा रहा यादव परिवार की बोलेरो पेंड्री के पास पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में सात लोगों को चोटें आयी है। जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद राजनांदगांव पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वही शेष चार लोगों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल बेमेतरा जिला के बुंदेली और गंडई के रहने वाले है।

पुलिस ने बताया कि बुंदेली का रहने वाला यादव परिवार लडक़ा देखने के लिए रविवार दोपहर को डोंगरगढ़ जा रहा था। बोलेरो क्रमांक सीजी 08-ए-9686 पेंड्री पार करने के बाद गंडई निवासी चालक संजय यादव ने अपना नियंत्रण खो दिया। वही सडक़ किनारे लगे पेड़ से भिड़ंत हो गई।

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन

गंभीर रूप से घायल 7 लोग राजनांदगांव रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बुंदेली के रहने वाले 16 वर्षीय नारद यादव, सुखदेव यादव, मोहन यादव, सोनू यादव गंगासागर यादव, टिकेश्वर यादव और कार चालक गंडई के संजय यादव को प्रारंभिक उपचार के रेफर कर दिया गया है। चार घायलों के पैर में गंभीर चोटें आयी है।

ये है सुरक्षित

हादसे में गंडई के दुखू यादव को मामूली चोट आयी है। इनके अलावा बुंदेली के देवव्रत यादव, खेमसिंह यादव, गुलशन यादव, बीजे यादव और अर्जुन राजेश्वर यादव को चोट नहीं आयी है। इन्हें छूटटी दे गई है,वही कुछ रेफर हुए घायल लोगों की मदद के लिए गए है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!