खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर खेला दांव, नामांकन फॉर्म भी ख़रीदा

नामांकन फॉर्म लेती यशोदा
नामांकन फॉर्म लेती यशोदा

सीजी क्रांति/खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। वह लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रही हैं। कुछ समय पहले इस बात की आधिकारिक घोषणा हुई है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से एक पत्र जारी हुआ है, जिसमे यशोदा वर्मा को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित की है। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है .

यही भी पढ़ें…गंडई की नगरीय सरकार भी धड़ाम…अविश्वास प्रस्ताव ने फिर छीनी अध्यक्ष की कुर्सी, प्रस्ताव के खिलाफ 4 तो, पक्ष में पड़े 11 मत!

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रही हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनो पार्टी में लगातार सक्रिय रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!