सीजी क्रांति/खैरागढ़। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 के बाद वर्तमान में सतत अद्यतीकरण की प्रकिया जारी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-7& खैरागढ़ के लिए उप निर्वाचन के लिए तैयार की जाने वाली निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने की कार्रवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक की जाएगी।
लेकिन इसके लिए आवेदन को निर्धारित समय पूर्व आवेदन करना होगा। अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 की स्थिति में कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 879 है। जिसमें 1 लाख 6 हजार 4&4 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 5 हजार 445 महिला मतदाता शामिल है। अंतिम प्रकाशन के उपारांत सतत अद्यतिकरण के दौरान कुल 419 नाम शामिल किए गए है तथा 758 नाम विलोपित किए गए है।
यह भी पढ़ें…खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा…17 मार्च से भरा जाएगा नामांकन, 12 अप्रैल को वोटिंग
वर्तमान में कुल मतदाताओं संख्या 2 लाख 11 हजार 540 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 290 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 250 है। विधानसभा का इपी रेसियों 62.28, जेंडर रेसियों 991 है। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में चिन्हाकित दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं की 690 है। सेवा मतदाताओं की 90 है। सभी सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक (ईटीपीबीएस) माध्यम से डाक मतपत्र जारी किया जायेगा।
यह भी पढ़ें…दो लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक
विधानसभा क्षेत्र में युवा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या & हजार 712 है। जिसमें पुरूष 2 हजार &98 एवं 1 हजार &14 महिलाएं है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1 हजार 6&0 है। जिनमें 609 पुरूष एवं 1 हजार 21 महिलाएं है।