खैरागढ़ में कांग्रेस पार्षद सट्टा लिखने के आरोप में पकड़ा गया, 10 हजार की सट्टा-पट्टी, 22 सौ नकदी समेत मोबाइल जब्त


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद व सभापति सुमित तांडिया को पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रूपए की सट्टा-पट्टी, 22 सौ रूपए नकदी समेत एक मोबाईल भी जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को शाम को की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया है।

सुमित टांडिया के खिलाफ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी आधार पर खैरागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल टीम घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही की। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में सुमित टांडिया द्वारा आरोप स्वीकार किए जाने के बाद उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 6,7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की का मामला पंजीबंद्ध किया।

बता दें कि आरोपी सुमित टांडिया नगर पालिका खैरागढ़ में राजस्व विभाग के सभापति है। वहीं राजफैमली वार्ड-4 से पार्षद है। समित ने इस वार्ड में आदिवासी कोटे से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ भाजपा से कैलाश नागरे थे। दोनों को बराबर वोट मिला था। फिर दोबारा गिनती होने पर सुमित टांडिया की जीत हुई थी। इस मामले में तब काफी हंगामा हुआ था। भाजपाईयों ने उग्र प्रदर्शन किया था। वहीं विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था। कांग्रेस पर भाजपा ने आरोप लगाया था कि सत्ता के दबाव में कांग्रेस पार्षद को जीताया गया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

2 thoughts on “खैरागढ़ में कांग्रेस पार्षद सट्टा लिखने के आरोप में पकड़ा गया, 10 हजार की सट्टा-पट्टी, 22 सौ नकदी समेत मोबाइल जब्त”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!