खैरागढ़ निकाय चुनाव : नाम वापसी के बाद 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में…

खैरागढ़ निकाय चुनाव नाम वापसी के बाद 56 प्रत्याशी

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होते ही वार्ड प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। तीन लोगों के नाम वापस लेने के बाद 56 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें 20 कांग्रेस, 20 भाजपा, 6 जोगी कांग्रेस, 01 आप और 09 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब इन्हीं लोगों के बीच टक्कर होनी है। दाऊचौरा से अनिल देवांगन ने जोगी कांग्रेस और कांग्रेस दोनों से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन जोगी कांग्रेस से बी फॉर्म जमा होने के बाद कांग्रेस से नाम वापस ले लिया।

पढ़ें – भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मान रहे बागी राजू यदु

दयाराम ने लिया नाम वापस

वार्ड नंबर 05 ठाकुरपारा से कांग्रेस के अनाधिकृत प्रत्याशी दयाराम पटेल ने नाम वापस लिया है। यहां से उनकी पत्नी सुमन पटेल ने भी कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन पार्टी ने दयाराम की पत्नी के नाम बी फॉर्म जमा किया था। जिसमे बाद उन्होंने नाम वापस ले लिया।

पूनम भी मैदान से हटे

शहर के वार्ड 07 गोलबाजार में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। क्योंकि यहां से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले पूनम कुमार जैन ने नाम वापस ले लिया है। अब तीन प्रत्याशी ही मैदान में है।

वार्ड 06 में भी सीधा मुकाबला

नामांकन वापसी के आखिरी दिन चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। वार्ड नंबर 06 बरेठपारा से निर्दलीय रूबी जैन ने भी नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब वार्ड में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति, नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के नाम…

01 पिपरिया (सामान्य महिला) टिकेश्वरी पटेल (कांग्रेस)इंदिरा चेतन निषाद (भाजपा)
02 पिपरिया (अनारक्षित) शैलेंद्र वर्मा (कांग्रेस) हर्षवर्धन वर्मा (भाजपा) मंशाराम वर्मा (जनता कांग्रेस जोगी)
03 गंजीपारा (अनारक्षित) दिलीप राजपूत (कांग्रेस) अरूण यदु (भाजपा) रूपा सिंह (जनता कांग्रेस जोगी)
04 राजफेमली (अजजा) सुमित टांडिया (कांग्रेस) कैलाश नागरे (भाजपा)
05 ठाकुर पारा (अपिव) सुमन पटेल (कांग्रेस) प्रफुल्ल ताम्रकार (भाजपा)
06 बरेठपारा (सामान्य महिला) राजेश्वरी अग्रवाल (कांग्रेस) मोनिका रजक (भाजपा)
07 गोलबाजार (सामान्य)
नसीमा नासिर मेमन (कांग्रेस) अजय छाजेड़ (भाजपा) भंवर लाल खत्री (निर्दलीय)
08 तुरकारीपारा (सामान्य महिला) प्रतिभा कुलदीप झा (कांग्रेस) रेखा विकेश गुप्ता (भाजपा)
09 ईतवारी बाजार (अपिव) दीपक देवांगन (कांग्रेस) रामाधार रजक (भाजपा) नरेंद्र सोनी (निर्दलीय)
10 लालपुर (अपिव) मीना यादव (कांग्रेस) त्रिवेणी राजेश देवांगन (भाजपा)
11 धरमपुरा (सामान्य)
मिलाप ढीमर (कांग्रेस) रूपेंद्र रजक (भाजपा) सोहन लाल बंछोर (जनता कांग्रेस जोगी) संतोष यादव (आम आदमी पार्टी)सचिन भगत (निर्दलीय)प्रकाश बैस (निर्दलीय)
12 अमलीपारा (अपिव महिला) मधु भरत चंद्राकर (कांग्रेस) गिरजा नंद चंद्राकर (भाजपा)
13 धनेली (सामान्य) पुरुषोत्तम वर्मा (कांग्रेस) अरविंद वर्माजितेंद्र तिवारी (निर्दलीय)
14 सोनेसरार (अजा) जंत्री बाई भोंडेकर (कांग्रेस) देविन कमलेश कोठले (भाजपा)
15 अमलीडीह खुर्द (अजा) शत्रुहन धूतलहरे (कांग्रेस) आकेश बर्मन (भाजपा) मिलाप कोठले (जनता कांग्रेस जोगी)
16 दाऊचौरा (सामान्य) मनराखन देवांगन (कांग्रेस) विनय देवांगन (भाजपा) अनिल देवांगन (जनता कांग्रेस जोगी)
17 दाऊचौरा (सामान्य महिला)
द्रौपती सारथी शिवसेना
भाग्यश्री नामदेव (कांग्रेस) पुष्पा सारथी (भाजपा) शकुंतला सिंह (जनता कांग्रेस जोगी) सीमा बोकड़े
(निर्दलीय)
18 अंबेडकर वार्ड (अपिव) अब्दुल रज्जाक खान (कांग्रेस) सुरेश पटेल (भाजपा)
19 टिकरापारा (सामान्य)महेश यादव (कांग्रेस) चंद्रशेखर यादव (भाजपा) संतकुमार निषाद (जनता कांग्रेस जोगी) राजू यदु (निर्दलीय)
20 सिविल लाइन (अपिव) दिलीप लहरे (कांग्रेस) रवि खरे (भाजपा) बहादुर कुर्रे बसपा

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!