सीजी क्रांति न्यूज/दुर्ग। दुर्ग के जयंती स्टेडियम पार्क समेत शहर के अलग-अलग जगहों पर पुलिस की रक्षा टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इसमें कई नशेड़ियों समेत कई प्रेमी जोड़ भी हत्थे चढ़े। पुलिस को देखकर एक प्रेमी जोड़ा बाइक से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़कर पकड़ा और कड़ी फटकार लगाई। उनके परिजनों को फोन किया। और उन्हें समझाईश दी अपने बच्चों का वे भी ख्याल रखे। खासकर लड़कियां अपने पैरेंटस को झूठ बोलकर घर से निकलते हैं और शहर के एकांत व पार्कों में घूमते हैं। कुछ नशे के गिरफ्त में आ जाते हैं जिससे अपराधिक वारदातों की आशंका बढ़ जाती है।
पुलिस अधीक्षक को यह शिकायत मिली थी कि जयंती स्टेडियम के आसपास तालाबों के किनारे व पार्कों में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। युवक-युवतियां भी वहां अशोभनीय हरकत करते हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और शुक्रवार रात को छापामार कार्रवाई की। जिसमें कई लोग हत्थे चढ़े। हालांकि पुलिस ने किसी प्रेमी जोड़ों को समझाईश देकर छोड़ दिया लेकिन उनके पालकों को चेतावनी दी कि अगली बार उनके बच्चे गलती दोहराएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।