कांग्रेस में बढ़ा नंदकुमार साय का कद, बने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा


सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। कांग्रेस ने राज्य सरकार में टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाने के दूसरे दिन भाजपा से आए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री साय लंबे समय तक भाजपा के विभिन्न महत्वूपर्ण पदों में रहने के बाद हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया था। श्री साय पहली बार 1977 में मध्यप्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वह 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए। वह 1985 में तपकरा से बीजेपी विधायक चुने गए। वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए।

साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख रहे। नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने। बता दें कि वर्तमान में नंद कुमार साय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!