सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस को बाजार अतरिया में दो शातिर शराब विक्रेताओं को पकड़ने में सफलता मिली है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने अवंती बाई चौक में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते उत्तम महिलांगे पिता राजेन्द्र महिलांगे उम्र 29 साल को सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 30 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा कीमत 2400 के साथ धरदबोचा।
पढ़ें – खैरागढ़ निकाय चुनाव में जोगी कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी, बैठक में विभा सिंह रही मौजूद
इसी प्रकार बाजार अतरिया के पानी टंकी के पास जयकरण विश्वकर्ता पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा 32 साल को 31 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा कीमत 2660 के साथ पकड़ा गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर ज्यूडिसियल रिमांड उप जेल सलौनी भेज दिया गया है।
पढ़े – खैरागढ़ निकाय चुनाव ब्रेकिंग: शिव सेना ने 4 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम किए घोषित
![](https://cgkranti.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-28-at-7.07.54-PM-1-768x1024.jpeg)
शातिर शराब विक्रेताओं को पकड़ने में सउनि मयाराम नेताम, प्र.आ. 90 गन्नू लाल साहू, आरक्षक 944 नरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक 1220 अख्तर मिर्जा, आरक्षक 1144 जयलाल भास्कर, आरक्षक 1176 नागार्जुन ने अहम भूमिका निभाई।