सीजी क्रांति न्यूज/ बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल की महिला मेडिकल ऑफिसर का शव सोमवार को मायके में फंदे में लटकी मिली। डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला के शव को पति और उसके दोस्त ने नीचे उतारा। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बापजी कॉलोनी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया 31 वर्ष अपने पति अनिकेत कौशिक 35 वर्ष का शव सोमवार को अपने मायके बापजी कॉलोनी में फंदे में लटकती मिली। पति अनिकेत के अनुसार वह रविवार शाम को ड्यूटी पर चला गया था। इस दौरान उनकी पत्नी बापजी कॉलोनी स्थित अपने पिता के घर चली गई।
जब वह रात को नहीं लौटी तो सुबह वह अपने दोस्त सूरज पांडेय के साथ ससुराल पहुंचा। वहां दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका में उसने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा कि उसकी पत्नी फंासी पर झूल रही है। उन्होंने पूजा को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। मृतका के माता-पिता अपने बेटे के पास अमेरिका गए हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मंगलवार को उनके वापस लौटने के बाद पूजा का पीएम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अन्वेषण में जुट गई है। पूजा ने आखिरकार यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पूछताछ के बाद नए तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल पूजा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उसके पीछे की वजह ढूंढने की कोशिश की जा रही हैं। पूजा ने अनिकेत से लव मैरिज किया था। दोनों जिला अस्पताल में ही पदस्थ थे।