सीजी क्रांति/खैरागढ़। लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच खैरागढ़ में भी कोरोना ब्लास्ट हो गया है। नगर के अलग-अलग वार्डो से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्राम कुम्ही, भरदा कला और खपरी कला से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
इसे भी पढें – पदमा ने की कांग्रेस से दावेदारी, संरपचों ने लेटरपेड में दिया वोट दिलाने सहमति पत्र!
इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
शहर के इन वार्डो में मिले है कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज शहर के इंदिरा कला संगीत विवि, जमात पारा, किल्लापारा, धरमपुरा, शिव मंदिर वार्ड, ठाकुर पारा, दाऊचौरा, पिपरिया, सिविल लाइन, हॉस्पिटल चौक, सोनार पारा, अटल आवास वार्ड से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वहीं ग्राम कुम्ही, भरदा कला और खपरी कला से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
इसे भी पढें – खैरागढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे का FB पोस्ट पर संगठन में बवाल