चुप नहीं बैठे, देख रहे हैं कांग्रेस एक साल में कितना काम करती है- विनय देवांगन, विपक्ष का धर्म निभाएं भाजपा, हम हिसाब और जवाब दोनों देने तैयार हैं- शत्रुहन धृतलहरे

file photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर पालिका खैरागढ़ में अनियमितताओं को लेकर मुखर न होने और निष्क्रिय होने का आरोप लगने के बाद भाजपा पार्षद विनय देवांगन ने कहा कि हम चुप नहीं बैठे हैं। पालिका में कांग्रेस के कामकाज पर नजर रखे हुए हैं। भाजपा पार्षदगण कांग्रेस को अभी एक साल तक काम करने का अवसर दे रहे हैं। ताकि कांग्रेस यह आरोप न लगाए कि भाजपा पार्षद, कांग्रेस की सत्ता को काम नहीं करने दे रहे। एक साल खत्म होने के बाद हम पालिका में बैठे कांग्रेस की सत्ता से पुछेंगे कि उन्होंने कहां क्या-क्या काम किया। और बताएंगे उन्होंने कहां क्या-क्या नहीं किया। भाजपा पार्षद विकास के मुद्दे पर कभी बाधा नहीं बनेंगे। जनहित के हर मुद्दे पर हम दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करने वाली पार्टी भाजपा से आए हैं। लेकिन जहां गलत होगा वहां समय आने पर हम जनता की भलाई के लिए सड़क की भी लड़ाई लड़ेंगे।

भाजपा पार्षद के बयान का पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्षद शत्रुहन धृतलहरे ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े हर काम पर फोकस्ड है। एक साल का इंतजार न करें भाजपा के पार्षद। विपक्षी धर्म का पालन करें। कांग्रेस सरकार के खिलाफ कुछ बोलने और करने का अवसर भाजपा पार्षदों को कभी नहीं मिलेगा। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काम से सभी समाज और वर्ग के लोग खुश है। हम भी सर्वधर्म समभाव रखने वाली पार्टी कांग्रेस के पार्षद है। जहां गलत होगा, वहां भाजपा पार्षदों से पहले हम लोग मुखरता से आवाज उठाएंगे। भाजपा यदि इतनी जनहितैषी और विकासवादी होती तो 15 सीटों में नहीं सिमटती।
हमारे एक साल के कार्यों का हिसाब मांगने की सोच रखने वाले भाजपा पार्षदों से यदि उनके कार्यकाल का हिसाब मांगने की नियत से हमने जवाब मांगा तो उनकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, जिसे खैरागढ़ की जनता देख और समझ रही है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

2 thoughts on “चुप नहीं बैठे, देख रहे हैं कांग्रेस एक साल में कितना काम करती है- विनय देवांगन, विपक्ष का धर्म निभाएं भाजपा, हम हिसाब और जवाब दोनों देने तैयार हैं- शत्रुहन धृतलहरे”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!