BIG BREAKING: जीत गई खैरागढ़ की यशोदा, भाजपा के विक्रांत सिंह नहीं भेद पाए कांग्रेस का किला

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा से कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने काफी करीबी मुकाबले में भाजपा के विक्रांत सिंह को करारी शिकस्त दे दी। आजाद भारत के बाद से कांग्रेस का गढ़ रहे खैरागढ़ सीट भाजपा के विक्रांत सिंह भी नहीं भेद पाए। हालांकि तमाम विपरित परिस्थितियों के बीच विक्रांत सिंह ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी।


विक्रांत सिंह की हार के बाद भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया है। उनके समर्थकों में निराश व्याप्त है। जबकि कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। 18 वे राउंड के बाद कांग्रेस समर्थकों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए।

बता दें कि विक्रांत सिंह बीते 19 साल से निर्वाचित पद पर रहे हैं। जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। लेकिन पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर के बीच विक्रांत सिंह की हार ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

1 thought on “BIG BREAKING: जीत गई खैरागढ़ की यशोदा, भाजपा के विक्रांत सिंह नहीं भेद पाए कांग्रेस का किला”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!