आधी रात दीवार छेदकर दुकान में घुसे चोर, कोल्ड्रिंक पी, फिर चांदी के सिक्के, नकदी समेत 4 लाख के सामान पर किए हाथ साफ!

दीवार को छेदकर यही से घुसा चोर

सीजी क्रांति/खैरागढ़। सोमवार को खैरागढ़ के दाउचौरा स्थित वीरेंद्र एजेंसी एंड देवांगन ट्रेडर्स में 4 लाख के सामान चोरी हो गए। चोरों ने इत्मीनान से दीवार को छेद किया। एक चोर दुकान में घुसा। कोल्ड्रिंक पी। फिर पूजा स्थल से चांदी के सिक्के व अन्य सामानों को दीवार में बनाए छेद से सारे सामान को बाहर खड़े अपने साथी को पार्सल किया। उसके बाद दोनों फरार हो गए। दुकान के भीतर सीसीटीवी कैमरे चोरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सूनेपन का फायदा उठाकर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 1 लाख 96 हज़ार के दुकान के सामानों पर हाथ साफ किया। साथ ही 1 लाख 26 हज़ार नगद और 70 हज़ार के सिक्के ले उड़े। हालांकि चोरी का कुल जुमला की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सी.सी.टीवी फुटेज़ में चोरी का समय रात 2ः27 बज़े दिख रहा है। जिसमें एक लड़का अंदर दिख रहा है। और दूसरा बाहर जिसमें अंदर खड़ा लड़का बाहर खड़े लड़के को सामान दे रहा है। चोर दुकान के पूजा स्थल में रखे 30 चांदी के सिक्के भी ले उड़े। दुकान में घुसे चोर ने अपना चेहरा ढका था। इसलिए सीसीटीवी में उसका बॉडी स्ट्रचर ही समझ आ रहा है। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी नेहा पांडे के नेतृत्व में टीआई राजेश साहू के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ेंः विधानसभा 2023 के सियासी गणित को ध्यान में रखकर तय होगा जिला केसीजी का भाजपा अध्यक्ष ?

चोर दुकान के पिछले हिस्से पर छेद कर भीतर घुसे। दुकान के आसपास सूनेपन का फायदा चोरों ने उठाया। चोरों ने दीवार और उससे लगे प्लाईवुड कीे आलमारी को भी तोड़ा। इसे तोड़ने में आधे घंटे का समय लगा होगा। वहीं सामान चोरी में लगभग आधा घंटा का वक्त लग सकता है। वहीं मौका स्थल के आसपास रेकी करने में करीब 15 से आधा घंटा लगा होगा। इस लिहाज घटना स्थल और उसके आसपास चोरों ने अधिकतम डेढ़ से दो घंटा समय गुजारा। इस बीच यहां पुलिस गश्त हुई? या इस रास्ते पर या आसपास कितने बजे गश्त होती है। पेट्रलिंग के दौरान घटना स्थल या आसपास पुलिस को कोई संदिग्ध दिखा ? पुलिस स्थानीय स्तर के संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं वहीं उनसे पूछताछ भी कर रही है! पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस चोरी की वारदात को एक्सपोज करने के लिए विभिन्न बिंदु बनाकर जांच में जूट गई है। जल्द ही आरोपी चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

पुलिस का भय नहीं दिख रहा अपराधियों में ? ठंड के साथ चोरी भी शुरू
बता दें कि करीब साल भर बाद फिर से नगर में चोरी की वारदात शुरू हुई है। आम तौर पर ठंड के समय नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। इन घटनाओं के बाद एक बार फिर पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। कारोबारियों समेत नगरवासियों में भय का वातावरण बन गया है। दो दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि अपराधियों में पुलिस का भय दिखना चाहिए लेकिन खैरागढ़ में चोरों और आपराधियों के कारनामों से आम आदमी भयग्रस्त हो गया है। और अपराधी बेखौफ है!

पिता ने खोला दुकान, तब लगी ख़बर
दुकान के संचालक वीरेंद्र देवांगन ने बताया कि देर रात 9ः30 बज़े रोज़ाना की तरह वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह 6 बजे मेरे पिता ने जब दुकान खोला तो सारा सामान बिखरा पाया और दीवाल में छेद देखा तो मुझे सूचना दी। वीरेंद्र ने बताया कि एडिशनल एसपी ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का विश्वास दिलाया है।

चोर पकड़े जाएंगे
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद प्रारंभिक जांच में अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा ढंका हुआ है। हालांकि उसका हुलिया दिख रहा है। पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
नेहा पांडेय, एएसपी केसीजी

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!