VIDEO…भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल बोले- मैं नहीं कार्यकर्ता लड़ रहे चुनाव

कोमल जंघेल
भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल

सीजी क्रांति/खैरागढ़। शनिवार को खैरागढ़ शहर व ग्रामीण मंडल की बैठक में विधायक प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ता पर पांचवी बार पार्टी ने भरोसा किया, यह मेरा सौभाग्य है। खैरागढ़ में हर कार्यकर्ता कोमल जंघेल है। भाजपा की जीत का पूरा दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा की बैठक में सांसद संतोष पांडे की नसीहत…निष्ठा से काम करें, पार्टी सबको अवसर देगी

मुझे भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं पर विश्वास है। उनकी मेहनत के दम पर खैरागढ़ में इस बार भाजपा जीतेगी। खैरागढ़ में हो रहे चुनाव को सेमीफायनल में जीतकर हम निश्चित रूप से 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम फहराएंगे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कोमल जंघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत विधानसभा चुनाव में निश्चित है। कार्यकर्ताओं में काम करने का जूनून है। हमारी पार्टी बूथ में काफी सक्रिय है। लोग कांग्रेस शासन से त्रस्त है, उसकी नीति सही नहीं है।

यह भी पढ़ें…खैरागढ़ में कांग्रेस को नहीं हरा पाएं, तो अगले 15 साल तक कांग्रेस की सत्ता रहेगी- नितिन

छत्तीसगढ़ की जनता, कांग्रेस की सरकार को हटाना चाहती है, उससे पूर्व इस चुनाव में जनता भाजपा को वोट देकर इसका संदेश देगी। भाजपा के 15 साल की तुलना में कांग्रेस की सरकार फेल है। किसान विरोधी कांग्रेस के राज में किसान भटक रहे है। कांग्रेस सरकार खिलाफ बने माहौल का लाभ भाजपा को मिलेगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!