PCC चीफ मोहन मरकाम ने की विधायक देवव्रत सिंह के परिजनों से मुलाकात

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की देवव्रत सिंह के परिजनों से मुलाकात
दिवंगत विधायक राजा देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिजनों से चर्चा करते मोहन मरकाम

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक राजा देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निधन के बाद उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी खैरागढ़ पहुंचे।

पढ़ें – दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि : विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे खैरागढ़

तत्पश्चात देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निवास कमल विलास पैलेस में शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। श्री सिंह की पुत्री राजकुमारी सिया और परिजनों से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की लंबी चर्चा हुई।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (PCC Chief Mohan Markam) ने कहा कि हंसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे राजा देवव्रत सिंह। विपक्ष में होते हुये भी वो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की तारीफ करते थे। उन्होंने देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) के निधन को प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति बताया।

इस दौरान पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुराग शांति तुरे, मनराखन देवांगन, गुलाब चोपड़ा, अब्दुल रज्जाक खान, सुनीलकांत पांडे, दयालू वर्मा, कपिनाथ महोबिया, कन्हैया बैस, रिंकू महोबिया, पूरन सारथी, मोहित भोंडेकर, सूर्यकांत यादव, राजा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

पढ़ें – धूमधाम से मना गोवर्धन पर्व, विधि विधान से गौरी—गौरा का विसर्जन

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!