सीजी क्रांति न्यूज। खैरागढ़
खैरागढ़ के समीप घाघरा गांव में एक बटालियन कैंप में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृत जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया। जिसे मरच्यूरी में रखा गया है। घटना की सूचना मृत जवान के परिजनो को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। जवान का नाम सोनवीर जाट बताया जा रहा है। जो उत्तरप्रदेश का निवासी है। इस मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की भी खबर है। फिलहाल इस घटना की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान सोनबीर पिता महेन्द्र सिंह, ग्राम पोस्ट मीरपुर , थाना पिसावा जिला अलीगढ़ UP का रहने वाला है। जिसे सीएएफ के अरविन्द गौतम पिता भिखारी प्रसाद 32 साल के हाजीपुर आजमगढ़ UP के रहने वाले जवान नें इंसास रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी है ये दोनों जवान कवर्धा CAF की 17 बटालियन में पदस्थ थे। 17 CAF कंपनी की तैनाती खैरागढ़ जिले के घाघरा कैंप में थीं। दोनों जवान आपस में दोस्त थे, यह घटना कल रात की है।
