Spread the love

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ वन मंडल क्षेत्र में तेंदुए की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है! सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है, हालांकि वन विभाग या प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

न विभाग की मौजूदगी में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया

तेंदुए का शव जिस हालत में जंगल से बरामद हुआ है, उसे देखकर प्राकृतिक मौत की संभावना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव की स्थिति को देखते हुए अवैध शिकार की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से फिलहाल बच रहे हैं।

घटना के बाद से पूरे वन विभाग में हड़कंप का माहौल है। मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि विशेषज्ञों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही तेंदुए की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या तेंदुए की मौत महज संयोग है या फिर इसके पीछे अवैध शिकार का संगठित खेल?
इस रहस्यमय घटना से पर्दा उठने की उम्मीद आज शाम तक जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *