सीजी क्रांति न्यूज। खैरागढ़
खैरागढ़ के समीप एक गांव के पास जंगल में तेंदुए के मौत की खबर आ रही है। उसकी मौत प्राकृतिक है या उसका शिकार हुआ है, यह सवाल फिलहाल अनुत्तरित है। यह घटना सही है तो रायपुर से विशेषज्ञों की टीम यहां आएगी। इसके उपरांत पोस्टमार्टम के बाद, मौत की असली वजह का पता लग सकेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में वन विभाग के अफसरान कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। संभव है कि इस पूरे मामले की सच्चाई का खुलासा आज शाम तक हो जाएगा।
फिलहाल सीजी क्रांति ने यह खबर अपने सूत्रों की जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया है। हम तेंदुए या अन्य किसी भी जीव की मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
